Breaking News

जोधपुर में कबाडख़ाने में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

जोधपुर शहर के कायलाना रोड क्षेत्र में बहुचर्चित बबलू कबाड़ी के नाम से संचालित एक कबाडख़ाने में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। कबाडख़ाना पिछले कई वर्षों से संचालित बताया जा रहा है।
बता दें कि यहां बड़ी संख्या में पुरानी गाडिय़ां, लोहे के स्क्रैप, वाहन पाट्र्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ में रखे पुराने वाहनों के टैंक, बैटरियां और अन्य केमिकल पदार्थों के कारण धमाके हुए। 

No comments