Breaking News

स्कूलों में आज से थमी शिक्षा की घंटी

शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार राजस्थान के सभी विद्यालयों में आज गुरूवार 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गयेे है। यह छुट्टियां 5 जनवरी तक प्रभावी रहेंगी, जिसके बाद 6 जनवरी से स्कूल फिर से अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
इस बार शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षाओं के जल्दी आयोजन होने के चलते शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने की बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि इस बार अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर के बजाय नवंबर में ही आयोजित कर ली गई थीं। इसके कारण अधिकांश स्कूलों में अभी भी कोर्स बकाया चल रहा है। 12 दिनों के इस अवकाश के बाद शिक्षकों पर सिलेबस पूरा करवाने और रिवीजन कराने का अतिरिक्त दबाव रहेगा।

No comments