Breaking News

बिना हेलमेट लगाने वालों से की समझाइश


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा जिलेे में बढते सड़क हादसों को गम्भीरता से लेते हुए सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को हेेलमेट तथा शीटबेल्ट लगाने  के दिए निर्देश की आज से पालना करने का असर शुरू हो गया है। हालांकि कई विभागों में आज भी कुछ कर्मचारी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंचे। 
इस दौरान कलक्ट्रेट गेट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट लगाकर कलक्ट्रेट आने वाले दुपहिया वाहन चालकों से सड़क हादसों से बचने के लिए हेलमेट लगाने की समझाईश की।
दुपहिया वाहन चलाने वाले सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों केे हेलमेट व चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा सकती है। 

No comments