Breaking News

सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय प्रदर्शनी शुरू, विशेष योग्यजनों को मिली स्कूटी


राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में '2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को सूचना केन्द्र श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी शुरू हुई। 
इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू व जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन सहित अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिला विकास पुस्तिका '2 साल: नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' का विमोचन भी किया गया। प्रदर्शनी में वर्तमान सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों को आकर्षक रंगीन चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। 

No comments