बोलेरो की टक्कर से कार सवार तीन जने घायल
रायसिंहनगर के गांव 7 टीके के निकट बोलेरो जीप की टक्कर से कार सवार तीन जने घायल हो गये। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव मुकलावा निवासी विष्णु बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मैं और इन्द्रदेव बिश्रोई, मानक बिश्रोई व देवीलाल मेघवाल अल्टो कार में सवार होकर रायसिंहनगर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गांव 7 टीके के हमारी कार खड़ी थी। इसी दौरान बोलेरो जीप ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में माणक बिश्रोई, इन्द्र व मेरे चोटें आई। इस मार्ग से जा रहे अनुराग निवासी मुकलावा ने हमें संभाला और रायसिंहनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments