घने कोहरे में हादसा, कारों में भिड़न्त
श्रीगंगानगर इलाके में इस सर्दी के पहले घने कोहरे के दौरान हादसे होने भी प्रारंभ हो गये हैं। श्रीगंगानगर-अबोहर मार्ग पर गांव सप्पांवाली के निकट दो कारों में भिड़न्त हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई जनों के घायल होने की सूचना है। लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों को इशारे से रोक कर राहत कार्य शुरू किये। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
No comments