एथेनोल फैक्टरी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर महापंचायत कल
हनुमानगढ़ के टिब्बी के राठीखेड़ा में इथोनोल फैक्टरी को स्थाई रूप से बंद करने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति की ओर से कल बुधवार को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत रखी गई है। इस आंदोलन को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। हनुमानगढ़ जिले भर की पुलिस के साथ अन्य जिलों से भी पुलिस जाब्ता बुलाया गया है। इधर संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनियां ने पे्रस कॉन्फ्रेंस के चेताया है कि महापंचायत में किसान ट्रेक्टर लेकर आयेंगे।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहाकि आंदोलन को कांगे्रस का पूरा समर्थन है। फैक्ट्री को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। प्रशासन ने भले ही महापंचायत ट्रेक्टर लेकर आने पर पाबंदी लगा दी हो, लेकिन हम ट्रेक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

No comments