Breaking News

बुजुर्ग एडवोकेट की जमीन में केमिकल छिड़क कर दो लाख रुपए की फसल नष्ट


श्रीगंगानगर शहर की पुरानी आबादी मेें रहने वाले बुजुर्ग एडवोकेट दलबार सिंह बराड़ की लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र में लालगढ़ बारानी में स्थित भूमि में जहरीले पदार्थ का छिड़काव करके दो लाख रुपए की चने की फसल नष्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग एडवोकेट श्री बराड़ की रिपोर्ट पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पुरानी आबादी के थर्ड ब्लॉक निवासी एडवोकेट दलबार सिंह बराड़ ने रिपोर्ट दी कि लालगढ़ बारानी में 25 बिघा 4 बिस्वा बरानी भूमि है। मैंने मेरी जमीन को रामप्रताप को हिस्सा काश्त पर दे रखी है। जमीन पर चने की फसल खड़ी है। गुरप्रीत सिंह, काका सिंह, करनी उर्फ  पम्पा, राजा, मनप्रीत सिंह मेरी भूमि पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकियां देते रहते हंै। 

No comments