कोहरे से जनजीवन प्रभावित: विजिबिलिटी घटने से वाहन चालक परेशान
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में घनी धुंध का असर बढने से जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार रात करीब नौ बजे के बाद एवं सुबह 8 बजे तक घनी धुंध का असर बरकरार रहने से दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दूर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दिए, जिसके कारण उन्हें परेशानी हुई। श्रीगंगानगर जिले में लगातार आज तीसरे दिन भी घने कोहरे का असर बरकरार रहा।
आज तीसरे दिन भी सुबह 8 बजे तक धुंध छाई रही। कोहरा के सड़क किनारे एवं खुले आसमान के नीचे रहने वाले निराश्रित पशुओं को ठण्ड से बचने के लिए दुकानों के शेड आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।

No comments