धुंध के बीच कार नहर में गिरी
श्रीगंगानगर में बीती रात धुंध छाने के दौरान जनता ट्रक यूनियन पुलिया के निकट एक कार नहर में गिर गई। उस वक्त नहर में पानी प्रवाहित हो रहा था। कार का अगला हिस्सा नहर में गिर गया। गनीमत रही कार सवार लोग चोटिल नहीं हुए। मंगलवार सुबह के्रन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि धुंध के दौरान सड़क दिखाई नहीं देने पर कार नहर की तरफ चली गई।

No comments