जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे तक जनसुनवाई की गई। हालांकि प्रतिदिन होने वाली जनसुनवाई के तहत आज पहले दिन तीन-चार लोगों ने जिला कलक्टर को अपनी समस्या से अवगत करवाया तथा परिवाद दिया।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की जनसमस्याओं केे शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई शुरू की गई है। जिला कलक्टर से आजमन निर्धारित समय पर अपनी जनसमस्या एवं परिवाद के संबंध में मिल सकते हैं। इस दौरान वे जिला कलक्टर अपनी समस्याएं या परिवाद प्रस्तुत कर सकते हैं।
No comments