Breaking News

कार की टक्कर से लोडिंग टैम्पू चालक की मौत


हनुमानगढ़ के थाना नोहर क्षेत्र में कार की टक्कर से लोडिंग टैम्पू चालक की मौत हो गई। हादसा असरजाना-सोनड़ी मध्य मार्ग पर हुआ। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार ग्राम निरवाल निवासी किशनलाल पुत्र रामचन्द्र ने रिपोर्ट दी कि मेरा बड़ा भाई ओमप्रकाश टाटा एसीई टैम्पू लेकर नोहर से खाद, बीज व कीटनाशक लाने जा रहा था। इसी दौरान असरजाना-सोनड़ी मार्ग पर सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने टैम्पू में टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले नोहर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। 

No comments