सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के गांव रानीखेड़ा में पुलिस द्वारा किसानों एवं मजदूरों पर की गई लाठीचार्ज एवं उन पर किए गए मुकदमे के विरोध में मंगलवार दोपहर को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ने कलक्ट्रेक्ट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि किसानों एवं मजदूरों द्वारा गांव रानीखेड़ा में इथोनॉल प्लांट स्थापना का विरोध किया जा रहा है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले किसानों एवं मजदूरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया तथा उन पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए।
No comments