लावारिस मिली बालिका को उसके परिजनों को सौंपा
श्रीगंगानगर मेे विगत दिनों मानव तस्करी विरोधी यूनिट को करणपुर रोड पर एक बालिका लावारिस अवस्था में मिली थी। मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालिका सोनम को संरक्षण प्रदान कर इसको बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से उसे आश्रय के लिए राजकीय चिकित्सालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सखी सेंटर में भिजवाया गया था।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की काउंसलिंग में वह अपना पूरा पता आदि जानकारी नहीं दे पाई थी। लगातार काउंसलिंग पर बालिका ने बताया कि उसके पिता चूरू में घूमचक्कर के पास दर्जी का कार्य करते है। इसी आधार पर चूरू चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बालिका के परिजनों को तलाशा गया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका की घर वापसी के समय बाल कल्याण समिति सदस्य आनन्द मारवाल, वंदना गौड़,विपिन सांखला व बाल अधिकारिता विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक त्रिलोक वर्मा उपस्थित थे।

No comments