जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का करवाया प्रकाशन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के पहले चरण के सफल समापन उपरांत आज मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन करवाया गया।
श्रीगंगानगर कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के पहले चरण (गणना चरण) के सफल समापन उपरांत आज मंगलवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन संबंधी बैठक के दौरान उपस्थित निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची का वितरण किया गया।
No comments