भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म 'शोले' फिर सिनेमाघरों में लौटी
भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' अपनी पहली रिलीज के 50 साल पूरे होने के मौके पर अनकट संस्करण के साथ दोबारा सिनेमाघरों में लौट आई है। इस ऐतिहासिक मौके को सेलिब्रेट करने के लिए श्रीगंगानगर के आरडी बर्मन फैंस क्लब ने रिद्धि सिद्धि कॉलोनी स्थित पीवीआर मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
इस इवेंट में क्लब के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने फिल्म का आनंद लिया। इस अवसर पर हाल ही में दिवंगत हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भी इस फिल्म के जरिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

No comments