Breaking News

चाय व्यापार संघ ने लगाया रक्तदान शिविर


श्रीगंगानगर के चाय व्यापार संघ ने तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मानव सेवा की भावना से उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस मौके पर तपोवन ब्लड बैंक के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
संघ के संरक्षक रमेश गर्ग एवं रक्तदान शिविर प्रभारी संदीप शेरेवाला ने बताया कि शिविर में तपोवन ब्लड बैंक की टीम ने 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

No comments