टोंक के बहीर इलाके में पैंथर का मूवमेंट
टोंक के बहीर इलाके में पैंथर के घूमने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई. घर के लोग खुद को अंदर बंद कर दूसरों को सूचना दी. आस-पास भारी भीड़ जमा हो गई. वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोग नाराज हुए. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की. पैंथर के पगमार्क कैमरे में कैद किए गए. वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जान जोखिम में डालने से बचने की सलाह दी.

No comments