Breaking News

कोटा में रानपुर थाना सीआई बृजबाला लाइन हाजिर

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने रानपुर थाना सीआई बृजबाला को लाइन हाजिर किया है। सीआई बृजबाला के खिलाफ मिली शिकायत के बाद सिटी एसपी ने ये एक्शन लिया है। बृजबाला को 14 दिन पहले ही रानपुर थाना लगाया था।
इससे पहले वो पुलिस लाइन में तैनात थी। बृजबाला को हाल ही में अनंतपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए डेढ़ करोड़ के डोडा चुरा तस्करी के मामले की जांच के लिए आईओ नियुक्त किया था। एक दिन पहले ही बृजबाला ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड लिया था।

No comments