थोक मंडी में आज भिंडी और टमाटर महंगे बिके
जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव नरम-गर्म दिखाई दिए। टमाटर एक बार फिर महंगा हो रहा है। आज टमाटर के दाम 30 से 45 रुपए के बीच रहे तो वहीं भिंडी भी महंगी बिकी। आज भिंडी के दाम 70 से 85 रुपए के बीच रहे। आज शिमला मिर्च के दामों में गिरावट रही। आज शिमला मिर्च के दाम 20 से 25 रुपए के बीच रहे। हरी मटर भी नीचे आ रही है। आज मटर के दाम 35 से 42 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा फूल गोभी, पत्ता गोभी, नींबू, बैंगन और कद्दू के भाव नीचे रहे।

No comments