Breaking News

हनुमानगढ़ में इथेनोल फैक्टरी आंदोलन की आग तेज

टिब्बी के राठीखेड़ा में इथोनोल फैक्टरी को स्थाई रूप से बंद करने की मांग को लेकर किसान इस बार आरपार की लड़ाई लडऩे के मूड में हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट घेरने की चेतावनी के बाद से जिला प्रशासन भी एहतियात के तौर पर भीड़ नियंत्रण के प्रयास में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए मंगलवार और बुधवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी। आंदोलन के आगामी परिणाम आने तक नेटबंदी को लेकर किसी तरह का निर्णय लिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर बाहरी जिलों से भी पुलिस जाब्ता मंगवाने की बात अधिकारी कह रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान, भारतीय किसान सभा तथा सीटू आदि संगठनों के कार्यकर्ता बुधवार को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों में जुटे रहे।

No comments