चक 2-डी में प्रभावित किसानों का अनशन शुरू
श्रीगंगानगर के साधूवाली में गाजर मंडी के निर्माण से चक 2-डी किसानों का आवागमन बाधित होने के विरोध मेें प्रभावित किसानों में से दो ने आज से अनशन शुरू कर दिया है। इनमें किसान नेता अमर सिंह बिश्नोई और संतोष कुमार शामिल हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि बुधवार से और किसान अनशन शुरू करेंगे, वहीं 4 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रभावित किसानों के घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाएगा।
अनशनकारी अमर सिंह बिश्नोई ने बताया कि गाजर मंडी की 3 किमी. लंबी दीवाीर की वजह से 40 ढाणियों के 70 परिवारों और 500 से अधिक लोगों के लिए रास्ता बंद हो रहा है, मगर प्रशासन और यहां के जनप्रतिनिधियों को कोई लेना-देना नहीं है।

No comments