सादा वर्दी में है कालिका पेट्रोलिंग यूनिट
श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 एवं 2 एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा प्रभावी डिकॉय ऑपरेशन किया गया। यूनिट की महिला कांस्टेबलों को सादा वर्दी में तैनात करके कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
प्रभारी हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि कॉलेजों, स्कूलों और कोचिंग सेंटरों के आसपास मनचलों द्वारा लड़कियों के साथ छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र टिप्पणियां करने और वाहनों से दबाव बनाने जैसी घटनाओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

No comments