Breaking News

लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'रॉयल' ने लगाया रक्तदान शिविर


लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल प्रान्त 3233-ई-1 रीजन-21 'ज्येष्ठा' के लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'रॉयल' के तत्वावधान में जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने के लिए 'नर सेवा-नारायण सेवा' की भावना से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
इस मौके पर लॉयन्स क्लब 'विश्वास' के अध्यक्ष  अमनप्रदीप काहलो 'निन्नी' तथा  चंचल ग्रोवर विशेष रूप से मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर प्रभारी यश खेमका तथा सुनंदम महिपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर 'रॉयल' के युवा पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। स्वास्तिक ब्लड बैंक की टीम ने 28 यूनिट रक्त संग्रहित किया। 

No comments