नशीली गोलियों सहित दोनों भाई गिरफ्तार
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी पुलिस ने केदार चौक वार्ड नम्बर 7 में स्थित एक मकान में दबिश देकर नशीली गोलियों सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक सगे भाई है।
एसआई दरिया ने पुलिस टीम के साथ इस जर्जर मकान में दबिश देकर 28 वर्षीय अविनाश उर्फ गनी पुत्र लक्ष्मणदास अरोड़ा व इसके भाई सन्नी अरोड़ा को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 6 हजार नशीली गोलियां बरामद की। मकान की तलाशी में एक लाख 29 हजार 780 रुपए की नगदी भी बरामद की।

No comments