Breaking News

जैसलमेर में 3.35 करोड़ की ड्रग्स का लिंक मिला

जैसलमेर में 4 महीने पहले पकड़ी गई 3 करोड़ 35 लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की कोतवाली पुलिस ने इस केस में सप्लाई लेने वाले वांटेड आरोपी भोमसिंह पुत्र शैतानसिंह, निवासी आसलोई, थाना खुहड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा सप्लाई चेन कहां तक फैली है। भोमसिंह से लगातार पूछताछ हो रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। 

No comments