अलवर में बनेगा 1.5 कि.मी लंबा वाई-शेप पुल
राजस्थान के अलवर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 248-ए से घाटी खत्म हो जाएगी। वाहनों के रास्ते में घुमाव नहीं आएंगे। इसके लिए कटी घाटी पर वाई शेप पुल तैयार होगा। इसके लिए दिल्ली की कंपनी सर्वे कर रही है। बताते हैं कि सर्वे में पहले चरण में यही आ रहा है कि इस पुल का एक छोर भूगोर तिराहे की ओर होगा, जो हनुमान सर्किल से जुड़ेगा और दूसरा छोर अलवर शहर की ओर होगा, जिसका रास्ता भवानी तोप से होकर गुजरेगा। तीन माह में यह सर्वे पूरा हो जाएगा। उसके बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

No comments