Breaking News

एटीएम तोड़कर कैश चुराने का प्रयास

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में सांगवा मार्ग पर हिताशी कंपनी के एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि लॉक सिस्टम और मशीन के मजबूत होने के कारण बदमाश इसे तोडऩे में विफल रहा। वारदात के समय एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
घटना बीती रात की है जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक नकाबपोश बदमाश लोहे के सरिए से एटीएम को तोड़ता नजर आ रहा है। करीब 15 से 20 मिनट तक वह जोर लगाते हुए मशक्कत करता दिख रहा है। मशीन पूरी तरह नहीं टूट और उसे वापस लौटना पड़ा।

No comments