Breaking News

बांसवाड़ा में स्कूल के 40 वैन-ऑटो जब्त:यातायात नियमों के उल्लंघन

बांसवाड़ा पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यातायात नियमों के उल्लंघन और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर राजतालाब थाना पुलिस ने सेंट पॉल स्कूल के बाहर अभियान चलाकर करीब 40 वैन और ऑटो को जब्त किया। इन वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस और परमिट की अनियमितताएं पाई गई, जिसके बाद सभी को पुलिस लाइन में भेजकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।
जिले में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की अनियमितताओं के खिलाफ बांसवाड़ा पुलिस ने अभियान चलाया। 

No comments