Breaking News

नागरिक सुरक्षा विभाग ने निकाली जनचेतना रैली


श्रीगंगानगर में नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना सप्ताह के दूसरे दिन  मंगलवार को कार्यालय परिसर से की जनचेतना रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से आमजन को जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस की जनचेतना रैली को नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डन निर्मल जैन, फायर प्रभारी अनिल शर्मा, फायरमैन सुखवंत एवं डिविजनल वार्डन मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
चीफ वार्डन निर्मल जैन ने बताया कि जनचेतना रैली में अग्निसुरक्षा व आपदा प्रबंधन की झांकियां प्रदर्शित कर संदेश देते हुए विभिन्न पोस्टरों के साथ 3 टीमें रैस्क्यू पार्टी, फस्टेड पार्टी व फायर पार्टी ने पूरे साजोसामान के साथ प्रदर्शित करते हुए पूरे अनुशासन के साथ शामिल हुए।

No comments