Breaking News

आवारा श्वानों के बढ़ते हमलों व संख्या को नियंत्रित किया जावे


श्रीगंगानगर शहर में आवारा श्वानों के मनुष्यों पर बढते हमलों एवं उनकी बेहताशा बढती संख्या को नियंत्रित करने की मांग को लेकर विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन ने मंगलवार को एडीएम को ज्ञापन दिया। 
एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु अग्रवाल के नेतृत्व में एडीएम से मिले शिष्टमण्डल ने शहर में आवारा श्वानों द्वारा लोगों को काटने की बढती घटनाओं को नियंत्रित करने का आग्रह किया। ज्ञापन में नगर परिषद द्वारा आवारा श्वानों को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। 

No comments