Breaking News

15 बीघा भूमि पर कब्जा करके बिजाई कर दी


हनुमानगढ़ जिले के फेफाना पुलिस थाना क्षेत्र के चक 5 बी बिरानी में स्थित 15 बीघा भूमि पर कब्जा करके जबरन बिजाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त किसान की रिपोर्ट पर कई जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त किसान नारायण जाट ने रिपोर्ट दी कि चक 5 बी बिरानी में मेरी खरीदशुदा भूमि है। विगत 23 नवम्बर को रात दस-11 बजे राज सिंह पुत्र भादर सिंह व चार-पांच अन्य लोग ट्रेक्टर लेकर मेरी जमीन पर आ गये। आरोपियों ने ट्रेक्टर से बिजाई कर ली। 

No comments