विशेष सचिव ने दिए सीएम दौरे को लेकर निर्देश
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 5 दिसम्बर को श्रीगंगानगर दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।
इस वीसी बैठक में श्री नायक ने सीएम के श्रीगंगानगर आगमन के दौरान तैयारी करने एवं सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।
जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुई इस बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, एडीएम सुभाष कुमार, डीएसओ कविता सिहाग, जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments