Breaking News

दो दिन में पारा गिरा, फिर भी फसलों के लिए मौसम अनुकूल


श्रीगंगानगर क्षेत्र में दो दिन से पारा गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 25.8 व न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का असर सुबह और रात को ज्यादा रहता है। 
दोपहर को धूप खिलने से ठंड का असर कम रहता है।  प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। आगामी 10 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। ऐसे में इस बार आगामी 10 दिसंबर तक सर्दी का प्रभाव भी अधिक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हिमालय क्षेत्र में भी इस बार बर्फबारी नहीं हो रही है। 

No comments