भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
राजस्थान प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया शनिवार सुबह 4 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
श्रीगंगानगर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आज सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के हॉस्टल का निर्माण करवाने, बिजली बिल के फ्यूल चार्ज हटाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन दिए।
No comments