कार की टक्कर से युवक की मौत का मामला, बेटी की हालत में सुधार
श्रीगंगानगर में एसएसबी रोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मारे गये नवीन यादव की बेटी सात वर्षीय पियाशा के स्वास्थ्य में सुधार है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों व कार चालक युवक के परिवारों में समझौता हो गया था। मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की गई है।
कार चालक लोकेश गोयल पुत्र सतीश गोयल निवासी वृन्दावन विहार था। पुलिस ने मृतक के भाई महेश यादव की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सतीश गोयल उद्योगपति व कॉलोनाइजर है।
No comments