Breaking News

सेना और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त साइकिल रैली निकाली


श्रीकरणपुर में सेना दिवस  परेड और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से साइकिल रैली का आयोजन किया।
इस अवसर पर 118वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी और द्वितीय-कमान अधिकारी श्री रजनीश कुमार एवं उनके साथ अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक भी सम्मिलित हुए। 
साइकिल रैली में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल हुए। रैली के दौरान जवानों ने देशभक्ति के नारे लगाए और सेना, बीएसएफ की एकता तथा ऑपरेशन सिंदूर की वीरता का संदेश दिया।

No comments