Breaking News

शहरी समस्या समाधान शिविर 17 से


राजस्थान की नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं में 17 से 24 दिसम्बर तक शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार दोपहर को प्रमुख शासन सचिव नगररीय एवं आवासन विभाग जयपुर की अध्यक्षता में वीसी बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी बैठक में प्रमुख शासन सचिव नगररीय एवं आवासन विभाग जयपुर ने उपस्थित अधिकारियों सेे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक एवं 3 से 7 नवम्बर तक आयोजित शहरी सेवा शिविर-2025 एवं शहरी सेवा अनुवर्ती शिविरों के लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त नवीन आवेदनों के निस्तारण के लिए 17 से 24 दिसम्बर तक शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 पर चर्चा की गई। श्रीगंगानगर यूआईटी सचिव अशोक असीजा व अन्य अधिकारियों ने वीसी में भाग लिया।

No comments