आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर व बर्तन चोरी
हनुमानगढ़ में भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कलाना में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, टोपियां एवं बर्तन चोरी कर ले गए।
इस संबंध में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक कलाना सेक्टर शारदा जांगिड़ निवासी ढाणी वैरवाल, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि केंद्र की कार्यकर्ता अमरीदेवी ने 12 दिसंबर को व्हाट्सएप के माध्यम से लिखित सूचना देकर बताया कि 11 दिसंबर 2025 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की।

No comments