हेलमेट व शीटबेल्ट बांधने वाले वाहन चालकों का किया सम्मान
परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। राज्य भर में 25 दिसम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा।
अभियान के पहले दिन श्रीगंगानगर अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) श्रीमती रीना छींपा द्वारा नो हेलमेट, नो एन्ट्री पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी देवानन्द, परिवहन निरीक्षक सविन्द्र सिंह एवं यातायात पुलिस प्रभारी श्रीमती राजेश द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित भगत सिंह चौक पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और उन्हें जीवन की सुरक्षा के लिए इन नियमों का पालन करने की महत्ता समझाई।

No comments