जिले के 3156 किसानों ने अब तक 64722 क्विंटल मूंग एमएसपी पर बेची
श्रीगंगानगर जिले में मूंग की एमएसपी पर खरीद 46 केंद्रों पर 19 दिनों से जारी है। राजफैड के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीसिंह शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर तक जिले के 3156 किसान 64722 क्विंटल मंूग सरकार को बेच चुके हैं। वहीं हनुमानगढ़ जिले में अब तक 13500 क्विंटल मूंग की खरीद से 670 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। दोनों जिलों में अब तक 69 करोड़ की खरीद हो चुकी है। वहींं अब तक दोनों जिलों में 69 में से 42 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है। मूंग और मूंगफली की खरीद 24 फरवरी 2026 तक की जाएगी।
वहीं श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ और श्रीविजयनगर के दो केंद्रों पर अब तक 6800 क्विंटल और हनुमानगढ़ के 6 केंद्रों पर 6700 क्विंटल मूंगफली की खरीद हो चुकी है।

No comments