जीजी नहर बंद, पीएस, नेतेवाला व हिरणावाली वितरिकाओं में पानी की आपूर्ति शुरू
पंजाब से बीकानेर कैनाल में पानी के उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। शनिवार दोपहर 12 बजे राजस्थान के खखां हेड पर गंगनहर में पानी की मात्रा घटकर 1718 क्यूसेक रह गई। इस माह बीकानेर कैनाल में प्रदेश के पानी का हिस्सा 1800 क्यूसेक है।
पंजाब में बीकानेर कैनाल में आरडी 45 से शनिवार सुबह 2103 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा था, दोपहर को यह मात्रा घटकर 2083 क्यूसेक हो गई। खखां हेड पर सिर्फ 1718 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। तय हिस्से का पानी नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हंै।
अगर नहरों के खुलने और बंद होने की बात करें तो आज शनिवार सुबह 6 बजे जीजी नहर में पानी की आपूर्ति बंद होने पर गंगनहर से जुड़ी पीएस, नेतेवाला व हिरणावाली वितरिकाओं में पानी का आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
No comments