Breaking News

श्रीकरणपुर बार संघ के चुनाव: गोदारा अध्यक्ष व गर्ग सचिव बने


बार संघ श्रीकरणपुर के वर्ष 2025-26 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर जसकरण गोदारा, उपाध्यक्ष पद पर सतनाम सिंह और सचिव पद पर विनय गर्ग विजयी रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 1972 के बाद यह तीसरा मौका था जब तीनों पदों के लिए मतदान हुआ है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट गौरव बिश्नोई ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कुल 69 में से 68 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 4 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।
इन चुनावों में अध्यक्ष पद  जसकरण गोदारा को 34 तथा विकास खीचड़ को 33 वोट मिले। एक मत निरस्त हुआ।

No comments