दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप तीन लागू, एजेंसियों को सख्ती के निर्देश
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 12 दिसंबर को शाम चार बजे 349 दर्ज किया गया था, जो रात के दौरान तेजी से बढ़ा और शनिवार सुबह 10 बजे 401 तक पहुंच गया। हवा की धीमी गति, स्थिर वायुमंडलीय स्थिति और प्रतिकूल मौसमीय कारकों के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूरे एनसीआर में जीआरएपी का चरण तीन लागू किया गया है।
वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान को देखते हुए और क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति को और बिगडऩे से रोकने के उद्देश्य से, सीएक्यूएम की जीआरएपी उप समिति ने आज पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण तीन के तहत निर्धारित सभी उपाय लागू करने का निर्णय लिया है। यह गंभीर वायु गुणवत्ता की श्रेणी के अंतर्गत आता है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह एनसीआर में पहले से लागू चरण एक और चरण दो के उपायों के अतिरिक्त होगा।

No comments