Breaking News

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं का कलक्टे्रेट पर प्रदर्शन


श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल ने अरावली हिल्स के 100 मीटर से नीचे पहाड़ी ना मानने के निर्णय को निरस्त करवाने की मांग को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मृदुल कामरा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पर्यावरण को हानि पहुंचाने का कार्य कर रही है। अरावली हिल्स के 100 मीटर से नीचे पहाड़ी ना मानने का निर्णय सही नहीं है। 
अरावली हिल्स द्वारा राजस्थान में पूर्व की सरकारों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए किये गये कार्यों द्वारा अरावली पर इतने पेड़ पौधे व जीव-जन्तुओं का विकास किया गया, जिससे आज राजस्थान में पहले के द्वारा बारिश व जल की समस्या कम हुई है। 

No comments