पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र में पिकअप जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 13 संगरिया निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 32 वर्षीय दीपक कुमार 21 दिसंबर को अपनी बाइक से संगरिया से बोलावाली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे बोलांवाली के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments