Breaking News

दुर्गा मन्दिर से निकली कलश यात्रा


श्रीगंगानगर में अयोध्या धाम में श्रीराम लला बिराजमान होने के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री दुर्गा मन्दिर विनोबा बस्ती श्रीराम नाम कथा का आयोजन किया जायेगा। 
इसके उपलक्ष में सोमवार को मन्दिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं कलश शिरोधार्य किए हुए शामिल हुई। इस कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस कलश यात्रा में दुर्गा मन्दिर के पुजारी ऋषि शर्मा, पं. घनश्याम शर्मा, पं. मनोज दूबे आदि शामिल हुए।

No comments