Breaking News

सिंचाई पानी के लिए अब प्रशासन से टकराने के मूड में किसान


श्रीगंगानगर में गंगनहर के पानी में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव और प्रस्तावित  नहरबंदी को लेकर ग्रामीण किसान मजूदर समिति की बैठक आज सुबह 11.30 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित की गई।
बैठक में लगातार घट रही पानी की मात्रा पर चिंता जताई गई। किसानों ने कहा कि पानी की कमी से उनकी फसलें खराब हो रही हैं और जल संसाधन विभाग उनकी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। बैठक में किसानों ने  आक्रोश जताते हुए कहा कि अब किसी भी अधिकारी को ज्ञापन नहीं दिया जाएगा,क्योंकि ज्ञापन तो बहुत दे दिए, अब अधिकारियों से सीधी बात की जाएगी। 
सूत्रों के अनुसार गुस्साए किसान अब प्रशासन से टकराने के मूड़ में हैं। उनका कहना है कि ज्ञापन आदि का असर विभाग और सरकार पर नहीं होता है, इसलिए अब मौके की स्थिति को देखकर ही निर्णय लिया जाएगा।

No comments