घुमंतू समाज के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित
श्रीगंगानगर में मारवाड़ी युवा मंच 'नारी चेतना शाखा' ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' प्रकल्प के तहत बिरथलियावाला 7 ई छोटी स्थित बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास में रहने वाले घुमंतू समाज के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए गए।
अध्यक्ष सविता जैन ने बताया कि इस प्रकल्प के तहत बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन भी करवाया गया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य राजेश गुप्ता, विभाग घुमंतू संयोजक गुरमुख दास और सिमरजीत कौर कर रहे हैं। इन बच्चों को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में शिक्षा दी जा रही है। इस सेवा कार्य में सदस्य हेमा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

No comments