श्रीगंगानगर में 30 दिसंबर को भव्य श्रीराम रथ यात्रा व निशान यात्रा
श्रीगंगानगर में श्री श्याम भव्य निशान यात्रा के स्वर्ण उत्सव एवं श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर 30 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 8.15 बजे श्री दुर्गा मंदिर मार्केट से सिद्ध धाम श्री खाटूश्याम धाम मंदिर तक भव्य श्रीराम रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन भी होगा।
मुख्य सेवादार अजय 'राधे-राधे' ने बताया कि यात्रा में शहर की 50 से अधिक धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाएं भाग लेंगी तथा बड़ी संख्या में निशान यात्राएं शामिल होंगी।

No comments